Arjuna AwardHockey Olympians

पीएनबी ने एशिया कप 2025 की उपलब्धियों के लिए हॉकी ओलंपियन्स व अर्जुन पुरस्कार विजेताओं अभिषेक एवं सुखजीत सिंह को सम्मानित किया

पीएनबी ने एशिया कप 2025 की उपलब्धियों के लिए हॉकी ओलंपियन्स व अर्जुन पुरस्कार विजेताओं अभिषेक एवं सुखजीत सिंह को सम्मानित किया

 

ई-नीलामी में मोदी का अंगवस्त्रम 1 करोड़ तक पहुंचा, ओलंपियन्स और  पैरालंपियन्स के हॉकी और जैवलिन की इतनी लगी बोली

Arjuna Award Recipients (1961 to 2024) IN HINDI

 

देहरादून – 09 सिंतबर 2025: सार्वजिनक क्षेत्र में भारत के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने भारत के दो हॉकी सितारों – ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता श्री अभिषेक और श्री सुखजीत सिंह – को सम्मानित करने के लिए एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया।

Punjab National Bank

 

श्री अभिषेक को हाल ही में एशिया कप 2025 में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट भी चुना गया। दोनों खिलाड़ी पीएनबी के सम्मानित कर्मचारी और पीएनबी हॉकी टीम के वरिष्ठ सदस्य हैं। बैंक हॉकी प्रतिभाओं का एक समूह तैयार करने के लिए एक हॉकी अकादमी भी चलाता है।

 

 

यह समारोह पीएनबी कॉर्पोरेट कार्यालय, द्वारका, सेक्टर 10, नई दिल्ली में आयोजित किया गया था, जहाँ पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री अशोक चंद्र ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में दोनों हॉकी चैंपियनों के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र भी शामिल था।

हॉकी सितारों के बारे में:

श्री अभिषेक: पेरिस 2024 ओलंपियन, राष्ट्रमंडल खेल 2022 के रजत पदक विजेता, एशियाई खेल 2022 के स्वर्ण पदक विजेता और एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के स्वर्ण पदक विजेता रहे अभिषेक भारत के सबसे डॉयनमिक फॉरवर्ड खिलाड़ियों में से एक के रूप में उभरे हैं। हाल ही में एशिया कप 2025 में ‘प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट’ का ताज पाने वाले, उनके शानदार प्रदर्शन ने भारतीय हॉकी में गौरव बढ़ाना जारी रखा है।

श्री सुखजीत सिंह: पेरिस 2024 ओलंपियन, राष्ट्रमंडल खेल 2022 के रजत पदक विजेता, एशियाई खेल 2022 के स्वर्ण पदक विजेता और लगातार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (2023 और 2024) के स्वर्ण पदक विजेता रह चुके सुखजीत ने खुद को राष्ट्रीय टीम के लिए एक भरोसेमंद स्ट्राइकर के रूप में स्थापित किया है। उनकी लगातार गोल करने की क्षमता और दृढ़ संकल्प भारत की एशिया कप 2025 की जीत में महत्वपूर्ण थी।

सम्मान समारोह में बोलते हुए, पीएनबी के एमडी एवं सीईओ, श्री अशोक चंद्र ने कहा: “पीएनबी को हमारे हॉकी सितारों की उपलब्धियों का जश्न मनाने पर बहुत गर्व है। एशिया कप में अभिषेक और सुखजीत की सफलता उनकी प्रतिभा, जुझारूपन और खेल के प्रति समर्पण का प्रमाण है। उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन ने न केवल भारतीय हॉकी, बल्कि पूरे पीएनबी परिवार का गौरव बढ़ाया है। हम उनका सम्मान कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं और भारतीय खेलों और एथलीटों का समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *