CM UTTRAKHANDCONGRESSDEHRADUNDM DEHRADUNIndian National Trade Union CongressNager nigam DehradunUttarakhand Pradesh Congress CommitteeWeather

कैंट व मसूरी विधानसभाओं की सीमा पर बिंदाल पुल के साथ लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास गंदगी का अंबार, कांग्रेसी नेताओं ने किया साफ सफाई और पौधारोपण

कैंट व मसूरी विधानसभाओं की सीमा पर बिंदाल पुल के साथ लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास गंदगी का अंबार

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने साथियों संग की सफाई व किया पौधारोपण 

पितृ पक्ष में पौधारोपण और देखभाल की ली शपथ

महापुरुषों की प्रतिमाओं की देखभाल व सफाई के लिए विधायकों व महापौर को लिखा जाएगा पत्र

 

देहरादून: देहरादून में कैंट व मसूरी विधानसभाओं की सीमा पर चकराता रोड में बिंदाल पुल के किनारे लगी महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा के पास फैली गंदगी व आसपास उगी झाड़ियों को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना व कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने साफ किया व तत्पश्चात पितृ पक्ष के अवसर पर मूर्ति के आसपास पार्क में पौधारोपण कर उनमें ट्री गार्ड लगाए व पौधों की देखभाल की शपथ ली। इस अवसर पर श्री धस्माना ने कहा कि जिस प्रकार से देहरादून की आवासी लगातार बढ़ रही है व इमारतों व घरों के निर्माण के लिए कृषि भूमि लगातार कम हो रही है व वृक्ष काटे जा रहे हैं उससे देहरादून की आबोहवा बिगड़ रही है व पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है और लगातार प्रदूषण भी बढ़ रहा है ।

 

 

इसलिए पर्यावरण की रक्षा के लिए अब आम नागरिकों राजनैतिक व सामाजिक संगठनों को आगे आना होगा और खाली भूमि पर पौधारोपण करना होगा । श्री धस्माना ने कहा कि आज देहरादून के मूल स्वरूप को नष्ट किया जा रहा है , नदियां नाले खाले सब पर अतिक्रमण कर निर्माण हो रहे हैं और इसीलिए शहर में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक हो चला है। 

श्री धस्माना ने इस बार पर गहरा दुख प्रकट किया कि शहर भर में महापुरुषों की लगी प्रतिमाओं का बुरा हाल है , ना तो इनकी साफ सफाई पर ध्यान दिया जाता ना ही इनके आस पास की साफ सफाई व देखभाल की जाती। उन्होंने कहा कि देश के महान सुपूत महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा का अनावरण प्रदेश के मंत्री द्वारा किया गया था किंतु आज उस प्रतिमा का हाल बुरा है और उसके चारों ओर ना केवल घास उगी है बल्कि गंदगी का अंबार लगा है। श्री धस्माना ने कहा कि यह बहुत शर्मनाक बात है कि इसी मूर्ति के साथ देहरादून में सबसे लंबी अवधि तक विधायक रहे स्वर्गीय हरबंस कपूर जी का स्मृति द्वार भी बना है व पचास गज की दूरी पर एक शहीद द्वार भी बना है और यह सब कैंट व मसूरी विधानसभाओं की सीमा पर महानगर क्षेत्र में है किन्तु इनकी दुर्दशा पर ना तो कैंट विधायक ना मसूरी विधायक और ना ही महापौर नगर निगम का ध्यान आकृष्ट हुआ है। श्री धस्माना ने कहा कि वे आज ही इन तीनों महानुभावों को पत्र लिख कर इसकी दुर्दशा को दूर करने के लिए आग्रह करेंगे और ऐसा ना होने पर वे उस स्थान पर धरना आयोजित करेंगे ।

पौधारोपण व सफाई अभियान कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, उपाध्यक्ष चंद्रपाल, महानगर अध्यक्ष हरेंद्र बेदी, किशोर उनियाल,मनीष गर्ग, कृष्णा व अर्जुन शर्मा आदि उपस्थित रहे…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *