BJP UTTRAKHANDCM UTTRAKHANDUttarakhand Pradesh Congress Committee

आपदा में अवसर तलाश रहे भाजपा , कांग्रेस को तोड़ने की फिराक में भाजपा

आपदा में अवसर तलाश रहे महेंद्र भट्ट के हाथ कुछ नहीं आने वाला
कांग्रेस नेता कार्यकर्ता लगे हैं आपदा प्रभावित लोगों की सेवा में भट्ट जी कांग्रेस को तोड़ने की फिराक में
कांग्रेस के सभी नेता कार्यकर्ता एकजुट २७ में कांग्रेस की वापसी के लिए जुटी है पूरी पार्टी

 


देहरादून: कुछ टीवी चैनलों व समाचार पत्रों में चल रही इस खबर की प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस में बड़ी टूट का दावा किया है प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने कहा है कि इस बार श्री महेंद्र भट्ट का दावा शेख चिल्ली का सपना साबित होगा क्योंकि प्रदेश में जनता भाजपा के कुशासन से परेशान है और जनता प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है और कांग्रेस के सभी नेता व कार्यकर्ता भी पार्टी को सत्ता में वापस लाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं ।

 

 

श्री माहरा ने कहा कि आज जब पूरा प्रदेश आपदा की मार झेल रहा है और डेढ़ महीने बाद भी धराली हरसिल के लोग आपदा राहत की इंतजार कर रहे हैं स्वयं भट्ट जी के जिले चमोली के थराली देवाल व जोशीमठ के लोग भट्ट जी का इंतजार कर रहे हैं ऐसे समय में आपदा पीड़ितों को राहत देने उनका दर्द बांटने की जगह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कांग्रेस को तोड़ने की जुगत लगा रहे हैं यह वाकई काफी शर्मनाक व खेद जनक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *