CRIME NEWSSSP Dehradun

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में एकवांछित सहअभियुक्त को DEHRADUN पुलिस ने गिरफ्तार किया ..

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में दून पुलिस की कार्यवाही।

चोरी की घटना में सम्मिलित एक वांछित सहअभियुक्त को DEHRADUN पुलिस ने गिरफ्तार

थाना नेहरू कॉलोनी

वादी प्रमोद त्यागी निवासी अशोक विहार देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर आकर एक प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर पर खड़ी कार से कुछ नगदी व सोना चांदी का सामान चोरी कर लिया है, जिस सम्बन्ध में थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0 325/25 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। जिसमें पूर्व में थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अभियुक्त से पूछताछ के दौरान घटना में अभियुक्त के एक अन्य साथी का सम्मिलित होना भी प्रकाश में आया। जो घटना के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने हेतु लगातार फरार चल रहा था तथा जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार उसके सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही थी।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप घटना में फरार चल रहे अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 07-10-25 को छपार मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना चोरी की गयी नगदी व अन्य सामान बरामद हुआ।

 

 

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त: हरिओम त्यागी पुत्र स्वर्गीय बाबूराम त्यागी निवासी ग्राम खाई खेड़ी थाना पुरकाजी उत्तर प्रदेश उम्र 58 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *