Uttrakhand Kranti dal

उतराखंड क्रांति दल का जन जागरण एवं सदस्यता अभियान आयोजित किया

रविवार को उतराखंड क्रांति दल का जन जागरण एवं सदस्यता अभियान कार्यक्रम बडोवाला में शार्य फार्म में आयोजित किया गया, जिसका आयोजन उक्रांद सैनिक प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष राकेश ध्यानी ने किया, कार्यक्रम में बडोवाला, प्रेमनगर एवं अर्केडिया ग्रांट से सैकड़ों लोगों ने दल की सदस्यता ग्रहण की, कार्यक्रम में पूर्व आईएएस सुरेंद्र सिंह पांगती तथा विशिष्ट अतिथि आईटीबीपी से सेवा निवृत डीआईजी नारायण सिंह धर्मसक्तु रहे,

 

कार्यक्रम के संयोजक एवं केंद्रीय अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ राकेश ध्यानी ने कहा कि उक्रांद ही वह दल है जिसने इस राज्य के निर्माण के लिए अलख जगायी, लेकिन राष्ट्रीय दलों ने इस राज्य में भ्रष्टाचार को चरम में पहुँचाकर यहाँ के मूल निवासियों की भावनाओं के साथ खिलवाड कर रही हैं, उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरी है कि राज्य में क्षेत्रीय दल की सरकार बने, ताकि राज्य के जल, जंगल, जमींन के मुद्दों पर कार्य हो।

इस अवसर पर नारायण सिंह धर्मसक्तु ने दल की सदस्यता ग्रहण की, उन्होंने कहा कि उक्रांद ही राज्य के विकास का पहला विकल्प है,इसके साथ ही क्षेत्र के लोगों ने प्रण किया कि इस बार सहसपुर से उक्रांद के प्रत्यासी को विधानसभा में भेजा जायेगा,

इस अवसर पर उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय, केंद्रीय महामंत्री किरन रावत, महानगर देहरादून परवीन चंद रमोला, पूर्व युवा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रमिला रावत, मीनाक्षी घिल्डियाल आदि रहे ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *