देहरादून में RSS कार्यालय का घेराव कर रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया.
केरल में 26 वर्षीय युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर के आत्महत्या मामले में बुधवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देहरादून के तिलक रोड स्थित आरएसएस कार्यालय कूच किया. लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बिंदाल चौक पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरएसएस और भाजपा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया.![]()
यूथ कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सौरभ ममगाईं के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता बिंदाल पुल के पास पहुंचे. जैसे ही प्रदर्शनकारी आगे बढ़े तभी पुलिस ने आरएसएस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं को बिंदाल चौक पर हिरासत में ले लिया और
युवा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सौरभ ममगाई ने कहा कि उन्होंने यह विरोध प्रदर्शन केरल के युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर को न्याय दिलाने की मांग को लेकर किया है. जिन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं पर लगातार किए जा रहे यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए और तंग आकर आत्महत्या कर ली थी.

सौरभ ममगाई ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसी संस्था जो खुद को राष्ट्रवाद का ठेकेदार बताती है, उसके भीतर यदि ऐसे घिनौने अपराध होते हैं तो यह पूरे समाज के लिए शर्म की बात है. उन्होंने कहा कि नाबालिग और महिलाओं से दुष्कर्म की अधिकतर घटनाओं में भाजपा और आरएसएस के लोगों के नाम सामने आ रहे हैं. उन्होंने नैनीताल से भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री द्वारा नाबालिग के साथ अपहरण और दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का उदाहरण भी दिया. उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के बावजूद भाजपा और आरएसएस के लोग मौन रहकर इस प्रकार की घटनाओं का समर्थन कर रहे हैं.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग उठाई है कि ऐसी शाखाओं पर प्रतिबंध लगाया जाए और केरल में जिन्होंने भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ यौन उत्पीड़न किया है, उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और एफआईआर में आरएसएस का नाम दर्ज किया जाए. कार्यकर्ताओं ने इस मामले की निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ जांच कराए जाने की मांग उठाई है.
ये है मामला: केरल के आईटी प्रोफेशनल ने आत्महत्या की. लेकिन आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर आरएसएस के कई सदस्यों पर यौन शोषण का आरोप लगाया. जिसके बाद मानसिक स्वास्थ्य खराब प्रभावित होने कर आत्महत्या जैसा कदम उठाने की बात की थी. इस मामले पर केरल और दिल्ली में एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस प्रदर्शन कर चुकी है. जबकि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है.
