Uttrakhand Pradesh Congress

संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत 70 विधानसभा में बूथ स्तर तक जमीनी तैयारी कर रही है कांग्रेस

जिलों का संगठन सृजन कार्यक्रम पूरा होते ही
प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में 31 दिसंबर तक शत प्रतिशत बूथ कमेटियों गठित करने का लक्ष्य
15 नवंबर तक सभी बूथों पर तैनात कर दिए जाएंगे बूथ लेवल एजेंट
सूर्यकांत धस्माना

 

देहरादून: उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन को आगामी विधानसभा चुनावों 2027 के लिए पूरी तरह मुस्तैद करने की योजना प्रदेश कांग्रेस ने बना ली है , प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने आगामी दो महीनों के लिए पार्टी के संगठन सृजन को बूथ स्तर तक पहुंचाने की योजना तैयार की है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि प्रदेश के सभी 27 संगठनात्मक जिलों के पुनर्गठन की घोषणा होते ही नए जिला अध्यक्षों का काम अपने जनपदों के ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को सक्रिय करना व जहां कमेटियां निष्क्रिय हैं उनको पुनर्गठित करना होगा।

 

Uttarakhand New Map: 17 साल बाद उत्तराखंड का नया नक्शा आया सामने, सर्वे ऑफ इंडिया ने किया जारी - Survey of India Releases Uttarakhand news Map

उन्होंने बताया कि यह कार्य हर हाल में एक सप्ताह में पूरा कर सभी बूथों पर बीएलए की नियुक्ति 15 नवंबर तक कर आगामी 31 दिसंबर तक राज्य की सभी 70 विधानसभाओं में शत प्रतिशत बूथ कमेटियों के गठन का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

 

 

श्री धस्माना ने बताया कि बूथ कमेटियों के गठन के बाद नए वर्ष 2027 में पार्टी के बूथ, ब्लॉक व जिला स्तरीय सम्मेलन तथा प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन का कार्यक्रम बनाया जा रहा है । श्री धस्माना ने कहा कि पार्टी के सभी फ्रंटल संगठन व प्रकोष्ठ व विभाग इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री धस्माना ने कहा कि पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व इन पूरे कार्यक्रमों की स्वयं समीक्षा करेगा और इसके लिए राष्ट्रीय स्तर से जिलों के प्रभारी भेजे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *