CM UTTRAKHANDCRIME NEWSSSP Dehradun

शराबियों की बारात लेकर फिर थाने पहुँची DEHRADUN पुलिस की बस सेवा..

शराबियों की बारात लेकर फिर थाने पहुँची दून पुलिस की बस सेवा
 सार्वजनिक स्थानों व सड़क किनारे शराब पीने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई।
सड़क किनारे शराब पीने वालो 18 लोगों को हिरासत में लेकर लाया गया थाने
81 पुलिस एक्ट में चालान कर वसूला 4500/- ₹ का जुर्माना, दी सख्त हिदायत
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध लगातार चलाया जा रहा है अभियान
थाना नेहरु कॉलोनी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। 
इसी क्रम में आज दिनांक 24-10-2025 को नेहरुकोलोनी पुलिस थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग अलग जगहों पर सार्वजनिक स्थानों पर सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पी रहे कुल 18 व्यक्तियो को पुलिस द्वारा बस के माध्यम से थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी 18 व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गई एवं कुल 4500/- रू0 का जुर्माना वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *