राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं उत्तराखंड: सीएम धामी और राज्यपाल एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे के तहत हरिद्वार में पतंजलि यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं, जहां बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति ने दीक्षांत में 54 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल पहना।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पतंजलि यूनिवर्सिटी पहुंचीं:1424 स्टूडेंट्स को डिग्रियां दी; सीएम धामी और राज्यपाल एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे
देहरादून2 मिनट पहले

हरिद्वार में पतंजलि यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में स्टूडेंट को मेडल देतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।
हरिद्वार में पतंजलि यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में स्टूडेंट को मेडल देतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे के तहत हरिद्वार में पतंजलि यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं, जहां बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति ने दीक्षांत में 54 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल पहनाए।

इसके साथ ही 62 शोधार्थियों को पीएचडी, तीन विद्वानों को डी. लिट. की उपाधि के अलावा 744 ग्रेजुएशन एवं 615 पोस्ट ग्रेजुएशन समेत 1424 स्टूडेंट्स को डिग्रियां दी।
इससे पहले राष्ट्रपति सुबह 11:15 बजे हेलिकॉप्टर से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां राज्यपाल पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों सहित उनका स्वागत किया।
पतंजलि यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्य के कई कैबिनेट मंत्री, शिक्षाविद, एवं देशभर से आए छात्र-छात्राएं दिखाई दिए। हरिद्वार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन ने शहर के मुख्य मार्गों पर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है।
पतंजलि विवि में आयोजित होने वाले दूसरे दीक्षांत समारोह के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को हरिद्वार पतंजलि पहुंची।
भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित
राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने पूरे शहर में यातायात व्यवस्था सख्त कर दी है। वीवीआईपी दौरे के दौरान अव्यवस्था न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात योजना जारी की है। इस दौरान सुबह छह बजे से लेकर कार्यक्रम की समाप्ति तक हाईवे पर भारी वाहनों का आवाजाही प्रतिबंधित रहेगा।
हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार से अंदर परिसर तक किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं है। बॉयज मैस बैरियर से कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले वाहनों पर भी रोक है।


कार्यक्रम में पहुंचने वाले वीआईपी, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग आचार्यकुलम में की जा रही है जबकि आम जनता और अन्य वाहनों के लिए फ्लाईओवर के नीचे व फेज-1 क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था है।
