सेवा पदक से सम्मानित हुए एसएसपी देहरादून , दून पुलिस के लिए गौरव के पल
दून पुलिस के लिए गौरव के पल
सराहनीय सेवा के लिए महामहिम राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित हुए एसएसपी देहरादून

राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती समारोह के शुभ अवसर पर मा० राज्यपाल, उत्तराखंड द्वारा एसएसपी देहरादून को राष्ट्रपति पदक से किया अलंकृत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून श्री अजय सिंह को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए महामहिम राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई थी।
राष्ट्रपति का पुलिस वीरता पदक “जीवन और संपत्ति बचाने, अपराध रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने में वीरता” के लिए प्रदान किया जाता है। यह पदक भारत में पुलिस सेवा के किसी भी सदस्य को प्रदान किया जा सकता है, और यह पद या सेवाकाल की परवाह किए बिना प्रदान किया जाता है।
आज दिनांक 07-11-2025 को उत्तराखण्ड राज्य के 25 वे स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर रजत जयंती रैतिक परेड के दौरान माननीय राज्यपाल उत्तराखंड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह (IPS) को महामहिम राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से अलंकृत किया गया।

