CRIME NEWSDehradun PoliceDehradun traffic

लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्त देहरादून पुलिस , वीडियो के वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए।

क्यों करते हो ऐसे काम, जिसका फिर भुगतना पड़े कठोर परिणाम!

लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्त देहरादून पुलिस

देहरादून: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ युवक खतरनाक तरीके से स्कूटी पर स्टंट करते नज़र आए। इस लापरवाही भरे कृत्य में युवक न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान को भी जोखिम में डाल रहे थे। वीडियो के वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए।

एसएसपी के निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने वीडियो में दिखाई दे रहे दो युवकों की पहचान की —


शिवम पुत्र जितेंद्र निवासी चमनपुरी, पटेलनगर एवं मनीष निवासी उपरोक्त

दोनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की है। साथ ही, संबंधित वाहन को सीज कर दिया गया है।

देहरादून पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऐसे खतरनाक स्टंट या लापरवाह ड्राइविंग से परहेज़ करें, क्योंकि यह आपकी और दूसरों की जान को खतरे में डालता है
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के कृत्य बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *