गोर्खा मिलिट्री इण्टर काॕलेज का दो दिवसीय शताब्दी वर्ष समारोह का प्रथम दिवस
आज दिनांक 15 नवम्बर 2025
गोर्खा मिलिट्री इण्टर कालेज के शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ हुआ |
दिनांक 15–16 नवम्बर 2025 को अपनी स्थापना की 100 वर्षगाठ मनाने जा रहा है |इस विद्यालय की स्थापना 1925 में हुई थी | यह विद्यालय प्रारंभ से ही शिक्षाके क्षेत्रमें अग्रणी रही और आजभी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही है |


इस विद्यालय से अनेक ख्याति प्राप्त लोग शिक्षा प्राप्त करके गये हैं , जिनमे देश की स्वतंत्रता संग्राम के शहीद मेजर दुर्गामल्लजी, महावीर चक्र विजेता शहीद राइफलमैन जसवंत सिंह रावत, एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता अर्जुन अवार्ड अलंकृत श्री पदम बहादुर मल्ल ,अंतर्राष्ट्रीय फुटबाॕलर श्याम थापा जी आदि हैं |
काॕलेज 100 वर्षो की गौरवशाली यात्रा का शताब्दी वर्ष समारोह दिनांक 15 नवम्बर एवं 16 नवम्बर 2025 को मना रहा है |इसमें काॕलेज के 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उत्सव मनाना तथा पूर्व छात्रों का सममान विशेष हैं |
आज समारोहके प्रथम दिन प्रात: पूजाअर्चना के साथ विधिवत शुभारंभ किया गया |इस अवसर पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कर्नल डी०बी० थापाजी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती दीपाली जुगरान ने सभी को छात्रोंको उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं |
सायं 4:00बजे मुख्य अतिथि ले० जनरल आर० एस० प्रधान,प्रधानाचार्या श्रीमती दीपाली जुगरान, कर्नल डी० बी थापा ,ब्रिगेडियर पी० एस० गुरूंग, श्री पदम सिंह थापाजी अध्यक्ष गोर्खाली सुधार सभा , मेजर हबीजंग गुरूंग , एवं विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करते हुए आयोजन का विधिवत शुभारंभ किया |
तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने विद्यालय द्वारा लगाई गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया |
खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन हेतु बाक्सिंग प्रतियोगिताओं का शानदार आयोजन भी हुआ | इस अवसर पर प्रकाशित स्मारिकाका विमोचन भी मुख्य अतिथिके करकमलो द्वारा हुआ |
विद्यालय के छात्र -छात्राओं एवं गुराँस सांस्कृतिक कला केंद्रके कलाकारों ने सांस्कृतिक कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित जन समूह को मंत्रमुग्ध किया |
इस अवसर पर वर्तमान छात्रो के प्रोत्साहन हेतु देश – विदेश से आये हुए, विद्यालय के पूर्व छात्र जो विभिन्न उच्च पदोंपर पहुँचे है , सम्मानित किया गया :–
१)ले० जनरल राम सिंह प्रधान – (भारतीय सेना)
२) ले० जनरल एम०सी० बधानी-( भारतीय सेना)
३)ब्रिगेडियर यम बहादुर थापा – (नेपाल सेना)
४) ले० कर्नल गजेंद्र बहादुर -(नेपाल सेना )
५) श्री बाबू गुरूंग- ( यू० के०निवासी)
६) श्री धन बहादुर गुरूंग ( यू०के० निवासी)
७) जनरल चित्र बहादुर गुरूंग – वर्तमानमें यू० एस० ए० निवासी,
( जनरल नेपाल सेना )
आजके समारोह में विद्धालय पूर्व प्रधानाचार्य श्री जे० पी० जगूड़ी जी ,प्रबंधन समिति के प्रबंधक अधिवक्ता एल० बी० गुरूंग , पूर्व अध्यक्ष श्री राम सिंह थापा , श्री जितेंद्र खत्रीजी , श्री सूर्य विक्रम शाहीजी , मीडिया प्रभारी प्रभा शाह , कै० वाई बी० थापा, श्री बुद्धिमान थापा , देश विदेश से आये हुए पूर्व छात्र , विद्यालय के शिक्षकगण, और भारी संख्या में छात्र छात्राएँ- अभिभावकजन उपस्थित थे |

