DEHRADUNUttarakhand Pradesh Congress Committee

उत्तराखंड में नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम के नोडल कोऑर्डिनेटर आलोक शर्मा का हुआ स्वागत

उत्तराखंड में नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम के नोडल कोऑर्डिनेटर आलोक शर्मा का हुआ स्वागत

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग द्वारा देशभर में राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की खोज हेतु संचालित नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखंड में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड के जोनल कोऑर्डिनेटर के रूप में जिग्नेश मेवाणी और चरण सिंह सापरा तथा नोडल कोऑर्डिनेटर के रूप में आलोक शर्मा की नियुक्ति की गई है।

देवभूमि उत्तराखंड में शर्मा के प्रथम आगमन पर आज उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी, मीडिया विभाग के प्रवक्ताओं एवं बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आलोक शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

उत्तराखंड कांग्रेस ने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के चयन हेतु चल रहे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आलोक शर्मा का अनुभव और नेतृत्व राज्य के युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में बेहद उपयोगी सिद्ध होगा। स्वागत करने वालों में मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी महामंत्री राजेंद्र भंडारी पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रवक्ता राजेश चमोली, शीशपाल सिंह बिष्ट, मोहन काला, सुलेमान, नितिन बिष्ट, अजय रावत ,गौतम नौटियाल, जसविंदर सिंह गोगी,सूरत छेत्री, प्रवक्ता सुजाता पाल, प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ,राजेंद्र शाह इत्यादि सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *