Regional District/Battalion Police Athletics Competition

प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 में पदक विजेताओं ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट

प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 में पदक विजेताओं ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट

एसएसपी दून द्वारा पदक विजेता खिलाडियों को शुभकामनांए देते हुए किया उनका उत्साहवर्धन

भविष्य में भी इसी प्रकार स्वर्णिम प्रदर्शन करने के लिए किया प्रेरित

प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही दून पुलिस की टीम के 19 खिलाड़ियों में से 14 ने विभिन्न प्रतिस्र्पधाओं में प्रतिभाग कर 09 गोल्ड, 07 सिल्वर तथा 06 ब्रान्ज सहित कुल 22 पदकों पर किया कब्जा

प्रतियोगिता के दौरान दून पुलिस की महिला आरक्षी कुसुम विभिन्न खेल प्रतिस्र्पधाओं में 03 गोल्ड मेडल जीत बनी प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ एथलीट


दिनाँक 24-11-25 से 27-11-25 तक 40 वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में 21 वीं प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में देहरादून पुलिस टीम द्वारा प्रतिभाग करते हुए ओवरआल तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने तथा पदक प्राप्त वाले टीम के सदस्यों का आज दिनांक- 01/10/2025 को पुलिस कार्यालय देहरादून स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से शिष्टाचार भेंट की गई। भेंट के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा पदक विजेता खिलाडियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार स्वर्णिम प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

उक्त प्रतियोगिता में दून पुलिस की टीम से कुल 19 प्रतियोगियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें से 14 प्रतियोगियों द्वारा विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग करते हुए कुल 22 मेडलों पर अपना कब्जा किया गया। प्रतियोगिता के दौरान देहरादून पुलिस टीम की म0कां0 कुसुम विभिन्न प्रतिस्पर्धओं में प्रतिभाग करते हुए 03 गोल्ड जीत कर प्रतियोगिता की बेस्ट एथलीट रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *