अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर उत्तराखण्ड मानवाधिकार आयोग में कार्यक्रम आयोजित
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर उत्तराखण्ड मानवाधिकार आयोग में कार्यक्रम आयोजित
मानवाधिकार संरक्षण, संवेदनशीलता और त्वरित निस्तारण पर जोर

देहरादून, 10 दिसंबर 2025
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड मानवाधिकार आयोग, देहरादून में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आयोग के मा० सदस्य गिरधर सिंह धर्मशक्तू द्वारा मानवाधिकार दिवस मनाए जाने की पृष्ठभूमि एवं वर्ष 2025 की थीम “Human Rights: Our Everyday Essentials” पर प्रकाश डालते हुए हुई।
इसके बाद मा० सदस्य राम सिंह मीना ने मानवाधिकारों की संवैधानिक और सामाजिक महत्ता पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आयोग के कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि आयोग में दर्ज होने वाले सभी वादों और शिकायतों पर त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन को न्याय और उनके मानवाधिकारों की सुरक्षा मिल सके।
कार्यक्रम के अंत में आयोग के मा० अध्यक्ष ने आयोग कार्यालय के वातावरण को सौहार्दपूर्ण बनाए रखने एवं मानवाधिकार संबंधी सभी मामलों में पूर्ण संवेदनशीलता से कार्य करने पर विशेष बल दिया।
वाद संस्थापन एवं निस्तारण की स्थिति
-
आयोग की स्थापना से अब तक कुल 23,736 वाद संस्थित
-
इनमें से 22,683 वादों का सफल निस्तारण
-
1 जनवरी 2025 से 10 दिसंबर 2025 तक कुल 2,035 नए वाद संस्थित
-
इसी अवधि में 1,505 वादों का निस्तारण
-
वर्तमान में आयोग में 1,053 वाद विचाराधीन
