केंद्रीय दुर्घटना एवं जीवन बीमा योजनाओं का उत्तराखंड में दिखने लगा असर, जरूरतमंदों को मिली 150 करोड़ से अधिक की मदद
केंद्रीय दुर्घटना एवं जीवन बीमा योजनाओं का उत्तराखंड में दिखने लगा असर, जरूरतमंदों को मिली 150 करोड़ से अधिक की मदद
दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे की संशोधित पूर्णता तिथि अब जनवरी 2026

देहरादून, 10 दिसंबर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संचालित केंद्रीय दुर्घटना एवं जीवन बीमा योजनाएं उत्तराखंड में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रही हैं। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा संसद में पूछे गए प्रश्नों के जवाब में यह महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है कि अब तक 150 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता इन योजनाओं के तहत प्रदेश के जरूरतमंद लाभार्थियों को प्रदान की जा चुकी है।
जीवन ज्योति और सुरक्षा बीमा योजना के आंकड़े


संसद में श्री भट्ट द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) से संबंधित जानकारी मांगी गई थी।
वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री पंकज चौधरी के अनुसार—
-
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)
-
26 नवंबर 2025 तक 6606 दावों का निस्तारण
-
कुल सहायता राशि: ₹132.12 करोड़
-
-
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)
-
1131 दावे पूरे
-
कुल राशि: ₹22.62 करोड़
-
इस प्रकार दोनों योजनाओं के माध्यम से उत्तराखंड में 150 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता सीधे तौर पर पात्र लाभार्थियों तक पहुंच चुकी है।
दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे की प्रगति पर अपडेट
राज्यसभा में श्री भट्ट के अतारांकित प्रश्न संख्या 1220 के जवाब में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी की ओर से यह जानकारी दी गई कि—
-
210 किलोमीटर लंबा 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे लगभग अपने अंतिम चरण में है।
-
अक्षरधाम से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) जंक्शन तक 70 मीटर सर्विस रोड का एक छोटा हिस्सा लंबित मुकदमेबाजी के चलते रुका हुआ है।
-
अन्य सभी खंडों पर कार्य तेजी से प्रगति पर है।
-
परियोजना की संशोधित पूर्णता तिथि जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।
