DEHRADUNShivSenaUttrakhand

शिवसेना ने कैंट में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

देहरादून।
आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को शिवसेना द्वारा प्रदेश कार्यालय कैंट में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश प्रमुख कुलभूषण राणा द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिव सैनिकों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।

ध्वजारोहण के उपरांत एक रैली का आयोजन किया गया, जिसका संचालन देहरादून जिला प्रमुख रवि गैरोला द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश प्रमुख कुलभूषण राणा ने कहा कि आज हम देश का 77वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू किया गया, जिसका श्रेय भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं हमारे शहीद वीर सपूतों को जाता है। उन्होंने कहा कि संविधान ने देश को एकता, समानता और न्याय का मार्ग दिखाया है।

कार्यक्रम के दौरान सचिन दीक्षित को शिवसेना का प्रदेश उप प्रमुख नियुक्त किया गया। प्रदेश प्रमुख ने उनसे आशा व्यक्त की कि वे अपने पद की गरिमा को समझते हुए तन-मन-धन से शिवसेना के लिए कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
प्रदेश उप प्रमुख सौरभ सिंह नेगी,
प्रदेश संगठन सचिव कमल शर्मा,
प्रदेश सचिव आचार्य नंदकिशोर शर्मा,
प्रदेश आईटी सेल सचिव सूरज सिंह रावत,
प्रदेश मीडिया सचिव नितिन रावत,
देहरादून महानगर उप प्रमुख रजत,
वार्ड 58 प्रमुख मोहित मिश्रा,
अंशुल, ऋतिक, आदित्य, महेश, लोकेंद्र पांडे, बलवीर नेगी,
ऋतिक (प्रेमनगर अध्यक्ष),
आजाद गैरोला, मनीष पनौली, हरदीप, हैप्पी, पवन सिंह, लाल बाबू, विनय, अभिषेक सहित बड़ी संख्या में शिव सैनिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम देशभक्ति के नारों और उत्साहपूर्ण माहौल के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *