साईं लोक में गूंजेगी सनातन चेतना, इंद्रापुरम में 1 फरवरी को होगा भव्य हिन्दू सम्मेलन
साईं लोक में गूंजेगी सनातन चेतना, इंद्रापुरम में 1 फरवरी को होगा भव्य हिन्दू सम्मेलन
देहरादून। सनातन संस्कृति के संरक्षण, हिन्दू समाज की एकता और सामाजिक समरसता के उद्देश्य से इंद्रापुरम क्षेत्र में एक विशाल हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
यह सम्मेलन रविवार, 1 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से साईलोक फेज-2 पार्क, इंद्रापुरम (वार्ड संख्या 41), देहरादून में आयोजित होगा। आयोजन हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है। समिति के अनुसार यह आयोजन हिन्दू जागरण और सामाजिक चेतना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें समाज के प्रबुद्धजन, धर्मप्रेमी नागरिक तथा विभिन्न सेवाभावी संगठन भाग लेंगे।
कार्यक्रम में डॉ. गीता खन्ना (अध्यक्ष — उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में श्री देवी प्रसाद देवली (सदस्य — केदारनाथ-बद्रीनाथ मंदिर समिति) सनातन संस्कृति, राष्ट्रधर्म और सामाजिक चेतना जैसे विषयों पर अपने विचार रखेंगे।
आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद स्वरूप भोजन की व्यवस्था भी की गई है। समिति ने क्षेत्र के हिन्दू परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
