उत्तराखंड ट्रांसजेंडर / LGBTQIA+ प्राइड वॉक 2026: पहचान, सम्मान और सशक्तिकरण का उत्सव
देहरादून, उत्तराखंड | 31 जनवरी 2026
उत्तराखंड में समानता, सम्मान और आत्मसम्मान की आवाज़ को बुलंद करते हुए The Voice of Warriors Foundation, देहरादून द्वारा उत्तराखंड ट्रांसजेंडर / LGBTQIA+ प्राइड वॉक 2026 का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि LGBTQIA+ समुदाय के अधिकारों, पहचान और सामाजिक स्वीकृति के लिए एक ऐतिहासिक आंदोलन के रूप में सामने आया।
प्राइड वॉक का उद्देश्य समाज को यह संदेश देना रहा कि हर व्यक्ति को बिना डर, बिना शर्म और बिना छुपे अपनी पहचान के साथ जीने का अधिकार है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगे परिधानों, झंडों, नारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी पहचान का गर्व के साथ उत्सव मनाया।



क्यों ज़रूरी है प्राइड?
आयोजकों ने बताया कि आज भी LGBTQIA+ समुदाय को भेदभाव, हिंसा, बेरोज़गारी और सामाजिक बहिष्कार जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। प्राइड वॉक इन चुनौतियों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज़ उठाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम है।
प्राइड का इतिहास
प्राइड आंदोलन की शुरुआत वर्ष 1969 में न्यूयॉर्क के स्टोनवॉल आंदोलन से हुई थी, जब LGBTQIA+ समुदाय ने पहली बार संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष किया। तब से लेकर आज तक प्राइड दुनियाभर में समानता, मानवाधिकार और प्रेम की स्वतंत्रता का प्रतीक बन चुका है।
प्राइड वीक के अंतर्गत पाँच प्रमुख आयोजन
🌱 क्लीन ड्राइव एवं पौधारोपण अभियान
🎤 जागरूकता एवं कानूनी अधिकार सत्र
🎭 सांस्कृतिक एवं टैलेंट शो
🤝 सेफ स्पेस मीट एवं कम्युनिटी डिनर
🏳️🌈 उत्तराखंड ट्रांसजेंडर / LGBTQIA+ प्राइड वॉक 2026
नृत्य, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
प्राइड वीक के दौरान प्रतिभागियों ने डांस, रैम्प वॉक और कैटवॉक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह उत्सव समाज को यह संदेश देता नजर आया कि LGBTQIA+ समुदाय छुपने नहीं, बल्कि गर्व के साथ जीने में विश्वास रखता है।
कैटवॉक 2026 के विजेता
🥇 विश ने Cat Walk 2026 – Dun Pride 2026 में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए ₹1100 का नकद पुरस्कार जीता।
🥈 गरिमा रहीं First Runner Up
🥉 बन्नी राणा Second Runner Up
🏅 हनी Third Runner Up
विशेष अतिथि
कार्यक्रम की विशेष अतिथि रहीं धनंजय चौहान, जो पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ की पहली ट्रांसजेंडर छात्रा हैं। उनके साथ सहयोगी संगठन Saksham Prakriti Welfare Society की टीम भी मौजूद रही।
इसके अतिरिक्त Miss Sangeeta (Sangini Society), Karishma एवं Alisha (स्थानीय ट्रांसजेंडर प्रतिनिधि) ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
आयोजन टीम
The Voice of Warriors Foundation की टीम ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई—
Oshin Sarkar – सचिव
Sourabh – अध्यक्ष
Anubhav Singh – उपाध्यक्ष
Meera – लेखाकार
Naina – बोर्ड सदस्य
Nakul – बोर्ड सदस्य
Bunny Rana – पूर्व अध्यक्ष
स्वयंसेवक:
Megha, Maddy, Sachin, Vaishnavi, Tanya, Gauri, Parivesh, Anshul
आयोजकों ने कहा कि उत्तराखंड में यह प्राइड वॉक समानता, स्वीकार्यता और समावेशी समाज की दिशा में एक मजबूत कदम है और भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर किए जाएंगे, ताकि LGBTQIA+ समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
