CRIME NEWSDEHRADUNSSP DehradunUttrakhand

युवती की नृशंस हत्या में SIT की त्वरित कार्रवाई, 3 दिन में चार्जशीट दाखिल

देहरादून |

युवती की नृशंस हत्या के मामले में देहरादून पुलिस की एसआईटी ने रिकॉर्ड समय में बड़ी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध मात्र 03 दिनों में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में 35 गवाहों को शामिल किया गया है। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराए जाने हेतु देहरादून पुलिस द्वारा सशक्त पैरवी की जाएगी।

दिनांक 02/02/2026 को कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत हुई इस जघन्य हत्या में शामिल अभियुक्त आकाश पुत्र कोमल राम, निवासी 46 मन्नूगंज, खुडबुड़ा मोहल्ला, कोतवाली नगर, देहरादून को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जिला कारागार में न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। एसआईटी ने घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, चश्मदीद गवाहों के बयान, तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से संकलन किया।

जांच के दौरान अभियुक्त द्वारा घटना में प्रयुक्त स्कूटी, चापड़, घटना के समय पहने गए कपड़े, जूते एवं हेलमेट (जिसमें मृतका का खून लगा था) बरामद किए गए। सभी साक्ष्यों को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है।

घटना की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए मृतका का पोस्टमार्टम विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल द्वारा कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य, ई-साक्ष्य और गवाहों के बयानों के आधार पर एसआईटी ने निरंतर विवेचना करते हुए 35 गवाहों के साथ अभियुक्त के विरुद्ध आरोप पत्र तैयार किया।

एसएसपी देहरादून ने बताया कि यह मामला “Rarest of Rare” श्रेणी में आता है और अभियुक्त को कठोरतम सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रभावी पैरवी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *