CRIME NEWSDEHRADUNSSP DehradunUttrakhand

जंगल में फंसे 10 ट्रेकर्स को दून पुलिस ने किया सकुशल रेस्क्यू

देहरादून।
दिन हो या रात, दून पुलिस हर पल जनता की सुरक्षा में तत्पर है। इसका ताज़ा उदाहरण सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत भदराज ट्रेकिंग रूट पर देखने को मिला, जहाँ देर रात्रि जंगल में फंसे 10 युवकों को दून पुलिस ने समय रहते सकुशल रेस्क्यू कर बाहर निकाला।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 05 फरवरी 2026 की देर रात पुलिस कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से थाना सहसपुर को सूचना मिली कि भदराज ट्रेकिंग पर गए लगभग 10 युवक अंधेरा होने के कारण अपने निर्धारित ट्रेकिंग रूट से भटककर जंगल में फंस गए हैं और उन्हें किसी भी दिशा का ज्ञान नहीं हो पा रहा है।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली सहसपुर ने बिना समय गंवाए पुलिस टीम का गठन कर राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर रवाना किया। पुलिस टीम ने कोटी क्षेत्र में पहुँचकर वन विभाग के बीट अधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सघन सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया।

कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, घने जंगल और अंधेरे के बावजूद पुलिस टीम ने निरंतर प्रयास करते हुए कोटी गाँव से लगभग तीन किलोमीटर ऊपर जंगल क्षेत्र से सभी 10 युवकों को सकुशल खोज निकाला। रेस्क्यू के बाद सभी युवकों को सुरक्षित उनके गंतव्य की ओर भेजा गया।

देर रात्रि में मिली त्वरित सहायता और साहसिक कार्रवाई के लिए रेस्क्यू किए गए युवकों ने दून पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस तत्परता से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।

रेस्क्यू टीम में शामिल पुलिसकर्मी—

उ0नि0 नीरज त्यागी

का0नि0 ललित कुमार

का0नि0 अमोल राठी

का0नि0 प्रदीप विष्ट

का0नि0 रविंद्र आर्या

हो0गा0 निशांत जवाड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *