उत्तराखंड एसटीएफ का बड़ा एक्शन कुख्यात वाल्मिकी गैंग पर शिकंजा, एक और अभियुक्त गिरफ्तार
फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी व फर्जी आधार के जरिए करोड़ों की संपत्ति हड़पने का खुलासा
देहरादून | 07 फरवरी 2026
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, एसटीएफ देहरादून की ओर से जारी प्रेस रिलीज में उत्तराखंड एसटीएफ के एसएसपी श्री नवनीत सिंह भुल्लर ने कुख्यात वाल्मिकी गैंग को लेकर कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि “गैंग को जड़ से नेस्तनाबूद किया जाएगा। अपराधियों से सांठ-गांठ रखने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”
मनीष बॉलर मामले में बड़ा खुलासा
उत्तराखंड एसटीएफ ने मनीष बॉलर प्रकरण में एक और अहम अभियुक्त विजय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभियुक्त पर फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी में फर्जी आधार कार्ड लगाकर फर्जी गवाही देने का आरोप है।
डीजीपी के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई
पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड श्री दीपम सेठ द्वारा पदभार ग्रहण करने के साथ ही इनामी, वांछित एवं संगठित अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के क्रम में एसटीएफ द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
प्रकरण का पंजीकरण
गोपनीय सूचना एवं प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर एसटीएफ द्वारा जांच के पश्चात दिनांक 27 अगस्त 2025 को थाना गंगनहर, जनपद हरिद्वार में
मु0अ0सं0 415/25
धारा 120-बी, 420, 467, 468, 471 भादवि एवं 111, 351, 352 बीएनएस के अंतर्गत
कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मिकी, उसके भतीजे मनीष बॉलर, पंकज अष्टवाल सहित कुल 06 अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विवेचना एसटीएफ को सौंपी गई।
अब तक हुई गिरफ्तारियां
विवेचना के दौरान एसटीएफ ने पहले
मनीष बॉलर
पंकज अष्टवाल
फर्जी रेखा बनी महिला निर्देश पत्नी कुलदीप सिंह
तथा आकाश सक्सेना
को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
अब इसी क्रम में एक और अभियुक्त विजय कुमार पुत्र राजेश कुमार, निवासी गंगनहर, रूड़की को 06 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया।
करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश
एसएसपी एसटीएफ श्री नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि ग्राम सुनेहरा, रूड़की निवासी श्याम बिहारी की वर्ष 2014 में मृत्यु हो गई थी। उनकी करोड़ों रुपये की बेशकीमती संपत्ति थी।
वर्ष 2018 में संपत्ति पर कब्जे की नीयत से प्रवीण वाल्मिकी गैंग ने उनके भाई कृष्ण गोपाल की गोली मारकर हत्या कर दी।
इसके बाद श्याम बिहारी की पत्नी रेखा पर संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बनाया गया। मना करने पर वर्ष 2019 में रेखा के भाई सुभाष पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें थाना गंगनहर में धारा 307 भादवि का मुकदमा दर्ज हुआ।
भय के कारण पूरा परिवार क्षेत्र छोड़कर छिपने को मजबूर हो गया। इसी का फायदा उठाकर गैंग ने
फर्जी रेखा
कृष्ण गोपाल की पत्नी स्नेहलता के नाम से
फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर करोड़ों की संपत्ति बेच डाली।
फर्जी गवाही का खुलासा
गिरफ्तार अभियुक्त विजय कुमार ने पैसों के लालच में
फर्जी आधार कार्ड लगाकर
फर्जी फोटो के साथ
पावर ऑफ अटॉर्नी में फर्जी गवाही दी थी।
अब तक 07 अभियुक्त गिरफ्तार
इस संगठित अपराध में अब तक 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। विवेचना अभी जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
विजय कुमार
पुत्र – राजेश कुमार
निवासी – गंगनहर, रूड़की
जनपद – हरिद्वार
एसटीएफ टीम
निरीक्षक अबुल कलाम (टीम प्रभारी)
उप निरीक्षक विद्यादत्त जोशी
हे0का0 देवेन्द्र ममगाई
हे0का0 बृजेन्द्र चौहान
हे0का0 संजय कुमार
हे0का0 अर्जुन सिंह रावत
कांस्टेबल मोहन असवाल
कांस्टेबल अनिल पंवार
