फायर स्टेशन देहरादून की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा
फायर स्टेशन देहरादून की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा 🚒🔥
देहरादून | 10 फरवरी 2026



दिनांक 10/02/2026 को रात्रि 00:01 बजे सिटी कंट्रोल रूम से PFT के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि क्लेमेनटाउन क्षेत्र के सुभाष नगर, प्रताप मार्ग स्थित एक प्लॉट में आग लगी है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन देहरादून से फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि आग नरेन्द्र टेंट हाउस (मालिक – नरेन्द्र कुमार पुत्र शिव प्रसाद) के प्लॉट में इकट्ठा किए गए टेंट व शामियाने के सामान में लगी हुई थी। आग की लपटें तेजी से आसपास के रिहायशी मकानों की ओर बढ़ रही थीं, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी।
आग की विकरालता को देखते हुए फायर स्टेशन से अतिरिक्त फायर टेंडर भी मौके पर बुलाए गए। फायर यूनिटों द्वारा रिले पम्पिंग प्रणाली के माध्यम से
01 डिलीवरी होज पाइप एवं 02 होजरील का उपयोग करते हुए आग को चारों ओर से घेरकर बुझाने का कार्य शुरू किया गया।
टेंट हाउस में मौजूद लकड़ी के फोल्डिंग टेबल, बर्तन, टेंट, भट्टियां, मैट, रजाई-गद्दे आदि ज्वलनशील सामग्री के कारण आग लगातार भड़क रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अन्य स्थानों पर कार्यरत फायर यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया।
फायर कर्मियों की सतर्कता और कड़ी मशक्कत के चलते लगभग 30,000 लीटर पानी का प्रयोग कर आग पर पूरी तरह काबू पाया गया तथा आसपास के रिहायशी घरों को आग की चपेट में आने से सुरक्षित रखा गया।
घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
फायर विभाग की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।
