DEHRADUNSSP Dehradun

शिव सेना उत्तराखंड ने बढ़ते अपराधों पर एसएसपी देहरादून को सौंपा ज्ञापन,आपराधिक घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते अपराधों को लेकर शिव सेना उत्तराखंड इकाई ने सख्त रुख अपनाया है। प्रदेश प्रमुख कुलभूषण राणा के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को ज्ञापन सौंपते हुए हालिया आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई।

प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून पुलिस के एसएसपी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान भी किया। ज्ञापन में कहा गया कि पिछले 15 दिनों के भीतर राजधानी में हुई घटनाएं अत्यंत निंदनीय हैं और अपराधियों में कानून का भय समाप्त होता दिख रहा है।

प्रदेश प्रमुख ने कहा कि जिस प्रकार अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, उससे प्रतीत होता है कि राजधानी की शांति भंग करने की कोई साजिश हो सकती है। उन्होंने एसएसपी से मामले की गंभीर जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

पार्टी ने प्रशासन से त्वरित एवं सकारात्मक कार्यवाही की अपेक्षा व्यक्त की है, ताकि आमजन में सुरक्षा का विश्वास बना रहे।

इस अवसर पर प्रदेश आईटी सेल सचिव सूरज रावत, प्रदेश संगठन सचिव कमल शर्मा, प्रदेश मीडिया सचिव नितिन रावत, देहरादून जिला प्रमुख रवि गैरोला व अन्य शिवसैनिक उपस्थित रहे।