धरमपुर में कांग्रेस की भव्य फूलों की होली, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रहे मुख्य अतिथि :
देहरादून, 27 फरवरी 2026।
देहरादून के धरमपुर विधानसभा क्षेत्र में आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया द्वारा फूलों की होली का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। फूलों की होली के माध्यम से आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया। पूरा वातावरण रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू और उत्सव की उमंग से सराबोर नजर आया।













अपने संबोधन में हरीश रावत ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति प्रेम, सहिष्णुता और पारस्परिक सम्मान की संस्कृति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज में सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम आयोजक वैभव वालिया ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक संवाद, समरसता और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा भी भाईचारे और समावेशिता की भावना को आगे बढ़ाने का कार्य करती है।
कार्यक्रम में लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा, मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी, संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आचार्य नरेश आनंद नौटियाल, प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, नवीन रमोला, मंजू त्रिपाठी, अनिल नेगी, स्वाति नेगी, मोहन काला, अभिनव थापर सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
अंत में सभी ने एक-दूसरे को फूलों से होली खेलकर शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की खुशहाली, शांति एवं प्रगति की कामना की।
कार्यक्रम में पूर्व दायित्वधारी संजय शर्मा, पूर्व पार्षद अनूप कपूर, पीयूष गौड़, पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल, कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी, शीशपाल बिष्ट, अभिनव थापर, नानक चंद, मंकला थापा, इंदु थापा, राम कृष्ण यादव, राम बाबू, मंजू त्रिपाठी, पार्षद प्रत्याशी नवीन रमोला, अनीता सकलानी, आयुष सेमवाल, अमन सिंह, आशीष भारद्वाज, स्वाति नेगी, ललित थापा, विकास नेगी, अजय रावत, सूरत लंबा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
