DEHRADUNUttrakhand

पिटकुल अवमानना प्रकरण पर बवाल: ‘जन प्रहार’ का उग्र प्रदर्शन, ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन

पिटकुल अवमानना प्रकरण पर बवाल: ‘जन प्रहार’ का उग्र प्रदर्शन, ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन

देहरादून | 27 फरवरी 2026

Power Transmission Corporation of Uttarakhand Limited (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र ध्यानी की नियुक्ति को लेकर चल रहे विवाद में माननीय Uttarakhand High Court द्वारा अवमानना प्रकरण में की गई सुनवाई और सचिव स्तर पर की गई कड़ी टिप्पणियों के बाद विरोध तेज हो गया है।

इसी क्रम में सामाजिक संगठन “जन प्रहार” के कार्यकर्ताओं ने पिटकुल मुख्यालय के बाहर ऊर्जा मंत्री की भूमिका के विरोध में उनका प्रतीकात्मक पुतला दहन कर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में संयोजक सुजाता पॉल, सहसंयोजक पंकज सिंह क्षेत्री, प्रवक्ता रविन्द्र गुसाईं, नवीन चौधरी, सूरज, आदेश कोहली, कृष कपूर, हिमाल थापा, नसीम मोहम्मद, रफीक मोहम्मद और अभिषेक थापा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संयोजक सुजाता पॉल ने कहा कि यह मामला केवल प्रशासनिक लापरवाही का नहीं, बल्कि शासन की जवाबदेही और कानून के सम्मान का विषय बन चुका है।
सहसंयोजक पंकज सिंह क्षेत्री ने आरोप लगाया कि न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद सरकार द्वारा समय पर सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए, जिससे न्यायालय की गरिमा प्रभावित हुई है।
प्रवक्ता रविन्द्र गुसाईं ने मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप कर जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित मंत्री के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

जन प्रहार टीम ने चेतावनी दी है कि यदि अवमानना प्रकरण में न्यायोचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा।