UPSC: सिविल सेवा परीक्षा के रिजल्ट जारी, 180 कैंडिडेट्स IAS के लिए चयनित हुए
UPSC: सिविल सेवा परीक्षा में रीवा के रोमिल, खंडवा की रूपल और भोपाल के क्षितिज
UPSC CSE 2025 Result: संघ लोक सेवा आयोग यानि यूपीएससी (UPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) के आधार पर जारी अंतिम परिणाम के अनुसार कोटा राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे स्थान पर आकांश धुल रहे हैं। संघ लोक सेवा आयोग यानि यूपीएससी (UPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 में एमपी के अभ्यर्थियों ने भी कमाल दिखाया है। UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में मेरिट के आधार पर कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है। चुने अभ्यर्थियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप ‘A’ और ‘B’) में नियुक्तियों की सिफारिश की गई है।

UPSC की सिविल सेवा परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा अगस्त 2025 में हुई थी, जबकि इनमें इंटरव्यू दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच लिए गए। आयोग ने दो उम्मीदवारों का परिणाम फिलहाल रोक लिया है। 348 उम्मीदवारों का चयन फिलहाल प्रोविजनल (अस्थायी) रखा गया है। दस्तावेजों और अन्य सत्यापन के बाद ही चयन को अंतिम रूप दिया जाएगा।
रीवा के रोमिल द्विवेदी को एआईआर 27 वीं रैकिंग
संघ लोक सेवा आयोग यानि यूपीएससी (UPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 में एमपी के भी अनेक अभ्यर्थियों ने अच्छी रैंकिंग अर्जित की है। घोषित रिजल्ट में रीवा के रोमिल द्विवेदी को एआईआर 27 वीं रैकिंग प्राप्त हुई है। खंडवा की रूपल धनंजय जायसवाल को 43वीं रैंक प्राप्त हुई है। इधर राजधानी भोपाल के क्षितिज को 58 एआईआर मिली है।
180 कैंडिडेट्स IAS के लिए चयनित
जारी रिजल्ट में कुल 180 कैंडिडेट्स IAS के लिए चयनित हुए हैं। कैटेगरी वाइज डिटेल्स इस तरह हैं।
श्रेणी- चयनित उम्मीदवार
सामान्य (General)- 317
ईडब्ल्यूएस- 104
ओबीसी- 306
एससी- 158
एसटी -73
कुल- 958
UPSC CSE 2025 Topper List
रोल नंबर – नाम
1 1131589- अनुज अग्निहोत्री
2 4000040- राजेश्वरी सुवे एम
3 3512521- अकांश ढुल
4 0834732- राघव झुनझुनवाला
5 0409847- ईशान भटनागर
6 6410067- जिनिया अरोड़ा
7 0818306- ए आर राजा मोहिद्दीन
8 0843487- पक्षल सेक्रेटरी
9 0831647- आस्था जैन
10 1523945 उज्ज्वल प्रियांक

27 फरवरी को खत्म हुए इंटरव्यू
UPSC सिविल सर्विस 2026 प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद मेन्स एग्जाम 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक आयोजित किया गया। चयनित उम्मीदवारों के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू, 27 फरवरी 2026 को खत्म हुए थे।
इसी साल बदले IAS-IPS कैडर एलोकेशन रूल्स
भारत सरकार ने UPSC कैडर अलॉटमेंट के लिए 2017 से चली आ रही ‘जोन सिस्टम’ की व्यवस्था को खत्म कर दिया है। इसकी जगह नई ‘कैडर एलोकेशन पॉलिसी 2026’ लागू कर दी गई है। इसके तहत अब ‘साइकिल सिस्टम’ के जरिए अफसरों के कैडर का बंटवारा होगा। ये पॉलिसी इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFoS) के लिए चयनित उम्मीदवारों पर लागू होगी।
जियोग्राफिकल जोन को खत्म कर नए ग्रुप्स बनाए
UPSC ने अब तक सभी स्टेट और UTs के कुल 25 कैडर बनाए थे। इन्हें जियोग्राफिकली 5 जोन में बांटा गया था- नॉर्थ, वेस्ट, साउथ, सेंट्रल और ईस्ट। UPSC मेन्स क्लियर करने के बाद कैंडिडेट्स DAF II फॉर्म भरते थे जिसमें पहले जोन और फिर स्टेट प्रिफरेंस चुनने का मौका मिलता था। एक बार जिस स्टेट में ऑफिसर की नियुक्ति होती है, परमानेंट उसी स्टेट में काम करना होता है। इसे ही कैडर कहते हैं।
नई नीति में सभी 25 कैडरों को वर्णानुक्रम यानी अल्फाबेटिकल ऑर्डर (A, B, C….Z) में अरेंज कर 4 ग्रुप्स में डिवाइड किया गया है:
ग्रुप-I: AGMUT (दिल्ली/केंद्र शासित प्रदेश), आंध्र प्रदेश, असम-मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़
ग्रुप-II: गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश
ग्रुप-III: महाराष्ट्र, मणिपुर, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु
ग्रुप-IV: तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल
पुराने सिस्टम में मान लीजिए अगर कैंडिडेट ने नॉर्थ जोन के हरियाणा कैडर को प्रेफरेंस दिया। ऐसे में प्रॉबेबिलिटी रहती थी कि कैंडिडेट को अगर हरियाणा नहीं भी मिलता था तो राजस्थान या उत्तर प्रदेश मिल जाता था। लेकिन नए सिस्टम में एक जोन के भीतर अल्फाबेटिकली अरेंज स्टेट होते हैं। इसका मतलब H- हरियाणा, J-झारखंड और K- केरल एक जोन में होंगे। ऐसे में नियुक्ति हरियाणा के अलावा झारखंड, कर्नाटक और केरल भी मिल सकता है।
,
