DEHRADUNSSP DehradunUttrakhand

देहरादून में 417 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, एसएसपी ने पुलिस परिवार में किया स्वागत

देहरादून में 417 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, एसएसपी ने पुलिस परिवार में किया स्वागत

देहरादून | भारत-केसरी

पुलिस लाइन देहरादून में मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस आरक्षी भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस/पीएसी सीधी भर्ती 2025 में चयनित 417 सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर एसएसपी देहरादून ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को पुलिस परिवार में शामिल होने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पुलिस के सामने कई नई चुनौतियां उभर कर सामने आ रही हैं, जिनसे प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों का शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होना बेहद आवश्यक है।

एसएसपी ने कहा कि पुलिस प्रशिक्षण इन क्षमताओं को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सिखाई जा रही हर बात को पूरी लगन और मनोयोग से सीखें, ताकि भविष्य में अपने कर्तव्यों का निर्वहन बेहतर तरीके से कर सकें।

कार्यक्रम के अंत में एसएसपी देहरादून ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को पुलिस परिवार में शामिल होने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।