सीएम योगी की माता जी पर अभद्र टिप्पणी मामले में पहली FIR दर्ज, उत्तराखंड में भारी रोष; सख्त कार्रवाई की मांग
सीएम योगी की माता जी पर अभद्र टिप्पणी मामले में पहली FIR दर्ज, उत्तराखंड में भारी रोष; सख्त कार्रवाई की मांग
लक्ष्मण झूला/स्वर्गाश्रम (यमकेश्वर):
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की पूजनीय माता जी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर उत्तराखंड में रोष बढ़ता जा रहा है। इस मामले में अब पहली एफआईआर दर्ज होने के बाद लोगों में कड़ी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
इसी क्रम में यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम निवासी डॉ. सुनीता बौड़ाई विद्यार्थी ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को एक शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
क्या है पूरा मामला?
शिकायती पत्र के अनुसार, अब्दुल्ला सलीम नामक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया/सार्वजनिक मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वृद्ध माता जी के विरुद्ध बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया।

पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की माता जी का राजनीति से कोई सरोकार नहीं है और वे एक सम्मानित वयोवृद्ध महिला हैं। उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली इस टिप्पणी से मुख्यमंत्री के समर्थकों सहित उत्तराखंड के लोगों में गहरा आक्रोश है।
पुलिस से की गई प्रमुख मांगें:
डॉ. सुनीता बौड़ाई विद्यार्थी ने थाना अध्यक्ष, लक्ष्मण झूला को दिए गए पत्र में निम्न मांगें रखीं—
अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ तत्काल संज्ञान लिया जाए।
धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
समाज में शांति और मर्यादा भंग करने वाले ऐसे तत्वों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए।
आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
जनता में बढ़ रहा आक्रोश
डॉ. सुनीता बौड़ाई विद्यार्थी ने कहा कि उत्तराखंड के लोग इस घटना से बेहद आहत हैं। उन्होंने कहा कि एक बुजुर्ग महिला, जिनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, उनके खिलाफ इस प्रकार की भाषा का प्रयोग बेहद निंदनीय और असहनीय है।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में तत्काल कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस कर रही जांच
फिलहाल पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
