Uttrakhand

21 मार्च को होगा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड का ग्रैंड फिनाले, विजेता करेंगी राष्ट्रीय मंच पर राज्य का प्रतिनिधित्व

21 मार्च को होगा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड का ग्रैंड फिनाले, विजेता करेंगी राष्ट्रीय मंच पर राज्य का प्रतिनिधित्व

देहरादून।
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड का ग्रैंड फिनाले 21 मार्च को आयोजित किया जाएगा। दो ऑडिशन राउंड्स के बाद चयनित 21 प्रतिभागियों के बीच इस प्रतिष्ठित ताज के लिए मुकाबला होगा। प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागी मुंबई में होने वाली फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए 8 सब-टाइटल भी दिए जाएंगे। इनमें मिस फोटोजेनिक, मिस ब्यूटिफुल स्माइल, मिस टैलेंटेड, मिस वाइब्रेंट पर्सनैलिटी, मिस रैंप वॉक, मिस ग्लोइंग स्किन, मिस कॉन्जिनियल और मिस ब्यूटिफुल आइज शामिल हैं। उत्तराखंड में इस स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार किया जा रहा है।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के लिए इंडियन एथनिक कॉस्ट्यूम ऋचा एहलावत की छाप क्रिएशन द्वारा डिजाइन किए गए हैं, जबकि इवनिंग गाउन रुचिका गोयल और अपराजिता गोयल द्वारा तैयार किए गए हैं।

ग्रैंड फिनाले के जजमेंट के लिए मुंबई से मिस इंडिया 2024 निकिता पोरवाल विशेष रूप से देहरादून पहुंचेंगी। शो की कोरियोग्राफी जैज पुष्कर सोनी द्वारा की जाएगी। वहीं इवेंट कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी हिमानी रावत, अनन्या भंडारी और राहुल छाबड़ा निभाएंगे। प्रतिभागियों की स्टाइलिंग के लिए मुंबई से निशांक सेनानी और प्रियादिति सिंधी मौजूद रहेंगे।

सिनमिट कम्यूनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 मार्च से शुरू होगा। इसके तहत 17 मार्च को ओरिएंटेशन और रैंप वॉक ट्रेनिंग, 18 मार्च को कोरियोग्राफी और फोटोशूट, 19 मार्च को सब-टाइटल राउंड विद मीडिया, 20 मार्च को कोरियोग्राफी और टेक रन तथा 21 मार्च को ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा।

प्रतिभागियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सेंट्रियो मॉल के स्काई डैक में आयोजित किया जाएगा। मिस इंडिया टीम के बेनेट नाथन ने बताया कि फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड का आयोजन फेमिना मिस इंडिया के लाइसेंसी सिनमिट कम्यूनिकेशंस द्वारा किया जा रहा है।

इस आयोजन में लक्ष्मी ज्वैलर्स, न्यू इरा मॉडलिंग फोटो स्टूडियो, औरा हाइट्स, जेबीसीसी लाउंज, औरा दून लेज़र होटल, एलोरास मेल्टिंग मुमेंट्स, एडोन, पेटअल्स, रोमियों लेन, ओंकार प्रिंटर्स और सेंट्रियो मॉल का विशेष सहयोग रहेगा।

इस मौके पर मिस इंडिया टीम के बेनेट नाथन, सिनमिट कम्यूनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी और राजीव मित्तल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।