CRIME NEWSDEHRADUNSSP DehradunUttrakhand

दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 34 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार भी सीज

दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 34 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार भी सीज

देहरादून, 16 मार्च 2026।
अवैध नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लगभग 34 लाख रुपये कीमत की 112 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” विजन के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में जनपद में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 15 मार्च को थाना राजपुर क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट, बार, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी।

चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने धोरण पुल के पास से राहुल चौधरी उर्फ जोगी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 112 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 34 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार संख्या यूके-08-एके-9703 को भी सीज कर दिया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मूल रूप से नगीना, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है और नशे का आदी है। नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने स्मैक की तस्करी शुरू की। आरोपी सहारनपुर और बिजनौर के स्थानीय तस्करों से हेरोइन खरीदकर देहरादून में नशेड़ियों को महंगे दामों में बेचने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ थाना राजपुर में मुकदमा संख्या 52/2026 के तहत धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल चौधरी उर्फ जोगी (35) पुत्र स्व. जोगिंदर सिंह निवासी ग्राम नियामतपुर, पोस्ट जीतपुर पलड़ी, थाना नगीना, जनपद बिजनौर के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अर्जुन गुसाईं (चौकी प्रभारी आईटी पार्क), उपनिरीक्षक दीपक द्विवेदी (चौकी प्रभारी जाखन), कांस्टेबल मुकेश और हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह (एएनटीएफ) शामिल रहे।