ऋषिकेश गंगानगर में 20 लाख की लागत से नाला निर्माण शुरू
ऋषिकेश गंगानगर में 20 लाख की लागत से नाला निर्माण शुरू
ऋषिकेश, 25 मार्च
नगर में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने और आगामी मानसून में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने सक्रिय पहल शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज महापौर शंभू पासवान ने वार्ड संख्या 20 के गंगानगर क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।

करीब 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह अंडरग्राउंड नाला बरसात के दौरान जल-निकासी की समस्या का स्थायी समाधान करेगा। लंबे समय से गंगानगर क्षेत्र के निवासी जलभराव से परेशान थे, खासकर भारी बारिश में गलियों में पानी भर जाने से आवागमन बाधित होता था।
बुधवार को वार्ड नंबर 20, लेन नंबर 9 हनुमंतपुरम में इस परियोजना की शुरुआत की गई। इस दौरान महापौर ने कहा कि स्थानीय जनता की समस्या को देखते हुए इस कार्य को प्राथमिकता दी गई है और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि मानसून से पहले लोगों को राहत मिल सके।
इस मौके पर गंगानगर की पार्षद संध्या बिष्ट गोयल के प्रयासों की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इस कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में हनुमंतपुरम विकास मंच के अध्यक्ष के के सचदेवा, महामंत्री अतुल गुप्ता, मुख्य कोषाध्यक्ष चंद्रभान असूजा सहित एकांत गोयल, प्रवीण रावत, राजेंद्र त्यागी, विवेक बाला, अतुल पूंज, आशीष शर्मा, पंकज शर्मा, अनिल, राजेश, जोशी अंकल, बीना, अमित जैन, रुचि जैन समेत कई स्थानीय नागरिक, पार्षद और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
