पदोन्नति पर स्थानांतरित सीओ संजय उप्रेती को भावभीनी विदाई, पुलिस लाइन देहरादून में समारोह आयोजित
देहरादून:
जनपद से पदोन्नति के उपरांत अन्यत्र स्थानांतरित हुए पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) संजय उप्रेती को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित एक गरिमामय समारोह में भावभीनी विदाई दी गई।



इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने संजय उप्रेती के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि उप्रेती ने अपने कार्यकाल के दौरान अधीनस्थ पुलिस कर्मियों के साथ हमेशा सहयोगात्मक व्यवहार रखा और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
एसएसपी ने उनकी कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण और टीम भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा जताई।
समारोह के दौरान एसएसपी द्वारा संजय उप्रेती को स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर, यातायात और ऋषिकेश सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
