“ऑपरेशन प्रहार” में दून पुलिस का बड़ा एक्शन: 14 हिरासत में, 7 गिरफ्तार, 900 से ज्यादा लोगों की चेकिंग
देहरादून:
मुख्यमंत्री के निर्देशों पर चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में बीती रात पुलिस ने नगर और देहात क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर एसपी सिटी और एसपी देहात के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने देर रात तक संदिग्धों और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के ठिकानों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान 14 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जबकि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर रहे 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
चेकिंग अभियान के दौरान 900 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई, जिनमें से 99 व्यक्तियों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 24,750 रुपये का जुर्माना वसूला गया।




🚨 नशा तस्करों पर कार्रवाई:
डोईवाला क्षेत्र में पुलिस ने 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से अवैध चरस और देशी शराब बरामद की गई।
52-52 टेट्रा पैक देशी शराब
310 ग्राम अवैध चरस
🚔 ट्रैफिक और कानून व्यवस्था पर सख्ती:
ड्रिंक एंड ड्राइव में 21 वाहन चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
109 वाहन चालकों का एमवी एक्ट में चालान, ₹72,500 जुर्माना
163 वाहन चालकों के कोर्ट चालान
यातायात उल्लंघन पर 48 और ओवरलोडिंग पर 4 वाहन सीज
🏢 पीजी/हॉस्टल पर भी कार्रवाई:
किरायेदारों और छात्रों का सत्यापन न कराने पर 9 प्रतिष्ठान स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
83 पुलिस एक्ट में चालान कर 90,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
⚠️ पुलिस का संदेश:
पुलिस ने साफ किया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
