DEHRADUN

देहरादून में श्री नरवदेश्वर महादेव सेवा समिति की नई कार्यकारिणी घोषित, अरुण शर्मा 19वीं बार बने प्रबंधक

देहरादून में श्री नरवदेश्वर महादेव सेवा समिति की नई कार्यकारिणी घोषित, अरुण शर्मा 19वीं बार बने प्रबंधक

भारत केसरी

देहरादून। श्री नरवदेश्वर महादेव सेवा समिति, श्री आदर्श मन्दिर पटेल नगर की वर्ष 2026-2027 की वार्षिक कार्यकारिणी का चुनाव आज मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान समिति के प्रबंधक अरुण कुमार शर्मा और कोषाध्यक्ष रमन सेठी ने वर्ष 2025-2026 का आय-व्यय विवरण सभा के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके उपरांत पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर चुनाव अधिकारी एडवोकेट नरेंद्र सिंह कांबोज ने नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूरी कराई।

चुनाव में अरुण कुमार शर्मा को लगातार 19वीं बार निर्विरोध समिति का प्रबंधक चुना गया, जबकि सतपाल कश्यप को पुनः अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर तरुण नामदेव और पृथ्वी राज का चयन किया गया।

इसके अलावा सचिव पद पर राजू सभरवाल, सह सचिव के रूप में नीरज रोहेला व अजय रोहेला, कोषाध्यक्ष के रूप में रमन सेठी तथा सह कोषाध्यक्ष के रूप में अशोक वर्मा और सतीश शर्मा को चुना गया। प्रचार मंत्री पद पर प्रवीण आनंद, चंद्रमोहन मेहता, राहुल सभरवाल और इन्द्रेश सुनेजा को जिम्मेदारी दी गई।

समिति में स्टोर इंचार्ज के रूप में मंगतराम धीमान और सह स्टोर इंचार्ज के रूप में कृपाल कुमार सहित अन्य सदस्यों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। मीडिया प्रभारी के रूप में राजीव जायसवाल को नियुक्त किया गया, जबकि क्षेत्रीय प्रभारी के रूप में मुन्ना लाल, गोपाल शर्मा, कृष्ण कुमार नामदेव और दिनेश नामदेव को जिम्मेदारी मिली।

समिति प्रबंधक अरुण कुमार शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी सदस्य समर्पण भाव से कार्य करें और समिति की गतिविधियों को आगे बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि शेष पदों पर भी जल्द ही अन्य सदस्यों को नामित किया जाएगा।

सभा में अरुण कुमार शर्मा, मंगतराम धीमान, राजू सभरवाल, सतपाल कश्यप, कृपाल कुमार, सतीश शर्मा, रमन सेठी, वासु शर्मा, प्रवीण आनंद, तरुण नामदेव, इन्द्रेश सुनेजा, विशाल कुमार, राहुल, पृथ्वी राज, इन्द्रेश शर्मा, नरेश वर्मा, सुमित सभरवाल, गोपाल शर्मा और दिनेश नामदेव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।