भाजपा पर बरसे गोदियाल—‘राष्ट्र के नाम संदेश’ का हो रहा राजनीतिक दुरुपयोग
भाजपा पर बरसे गोदियाल—‘राष्ट्र के नाम संदेश’ का हो रहा राजनीतिक दुरुपयोग
महिला आरक्षण पर भ्रम फैलाने का आरोप, कांग्रेस ने भाजपा की नीतियों को बताया विभाजनकारी

देहरादून , भारत केसरी
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने रविवार को कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा और उसके शीर्ष नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की जनता को झूठ परोसा जा रहा है और एक सुनियोजित तरीके से भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है।
गोदियाल ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार “राष्ट्र के नाम संदेश” जैसे गंभीर और गरिमामयी मंच का उपयोग विपक्ष को कोसने के लिए किया गया है, जो परंपराओं का अपमान और सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग है। उन्होंने इस पर कांग्रेस की ओर से कड़ी निंदा जताई।
उन्होंने कहा कि अब तक इस मंच का इस्तेमाल केवल आपातकालीन स्थितियों या बड़े राष्ट्रीय फैसलों की घोषणा के लिए होता रहा है, लेकिन वर्तमान में इसे राजनीतिक मंच में बदला जा रहा है, जो लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है।

भाजपा की नीतियों पर प्रहार करते हुए गोदियाल ने कहा कि पार्टी एक ऐसा माहौल बना रही है, जहां पार्टी हित को राष्ट्रहित से ऊपर रखा जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है।
महिला आरक्षण को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम पर उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला आरक्षण विधेयक 2023 में ही संसद के दोनों सदनों से पारित होकर कानून बन चुका है। उन्होंने कहा कि जो बिल सदन में गिरा, वह परिसीमन संशोधन विधेयक था, न कि महिला आरक्षण बिल। इसके बावजूद भाजपा जनता को गुमराह कर रही है।
गोदियाल ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री प्रेस वार्ताओं के जरिए
