Uttrakhand

चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा एवं एयर रेस्क्यू ऑपरेशंस को लेकर उच्चस्तरीय बैठक देहरादून।

चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा एवं एयर रेस्क्यू ऑपरेशंस को लेकर उच्चस्तरीय बैठक

देहरादून।

चारधाम यात्रा 2026 को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आईटीबीपी (ITBP) के महानिरीक्षक मनु महाराज, आईपीएस ने नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव सचिन कुर्वे, आईएएस से मुलाकात की।

बैठक के दौरान उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से दुर्गम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एयर सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशंस में आईटीबीपी की भूमिका को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर पिछले वर्ष के सफल रेस्क्यू ऑपरेशन का भी उल्लेख किया गया, जिसमें खिंगरू पास से आईटीबीपी के तीन RAKI (पैट्रोलिंग) जवानों को यूसीएडीए (UCADA) के हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित निकाला गया था। इस ऑपरेशन ने आपदा प्रबंधन और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।