देहरादून: गैस सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त, 13,890 कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी में शिफ्ट
देहरादून: गैस सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त, 13,890 कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी में शिफ्ट
*देहरादून, 24 अप्रैल 2026, भारत केसरी
जनमानस की सुविधा और सुचारू गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर अरविंद गैस एजेंसी, रेसकोर्स से लगभग 13,890 एलपीजी गैस कनेक्शन को जीवन ज्योति गैस एजेंसी, कैनाल रोड में स्थानांतरित कर दिया गया है।

बताया गया कि इससे पहले नंदा गैस एजेंसी, तुनवाला के करीब 22,000 कनेक्शन अरविंद गैस एजेंसी में शिफ्ट किए गए थे, जिससे वहां अत्यधिक दबाव बढ़ गया था और उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति में देरी का सामना करना पड़ रहा था।
नंदा गैस एजेंसी को भूमि विवाद के चलते प्रशासन द्वारा सील किए जाने के बाद उपभोक्ताओं को वैकल्पिक एजेंसियों से जोड़ा गया था।

अब प्रशासन ने भार संतुलित करने के उद्देश्य से इन कनेक्शनों को जीवन ज्योति गैस एजेंसी में शिफ्ट किया है, जिससे उपभोक्ताओं को समयबद्ध और सुचारू गैस आपूर्ति मिल सकेगी।
जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से नई एजेंसी से समन्वय स्थापित करने और किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने की अपील की है।

