जिला योजना 2026-27: जनहित और रोजगार पर फोकस, सीडीओ ने मांगी एक हफ्ते में प्लान
जिला योजना 2026-27 पर मंथन, सीडीओ ने मांगी विस्तृत कार्ययोजना
जनहित, नवाचार और स्वरोजगार पर फोकस, एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश
देहरादून | 25 अप्रैल 2026 भारत केसरी

जिला योजना वर्ष 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विकास भवन में अहम बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा करते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
बैठक में सीडीओ ने स्पष्ट किया कि सभी विभाग एक सप्ताह के भीतर मदवार प्रस्तावों सहित अपनी कार्ययोजना अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि जिला योजना में ऐसे प्रस्तावों को प्राथमिकता दी जाए जो सीधे आमजन से जुड़े हों और जनहित को मजबूती दें।
इसके साथ ही स्वरोजगार सृजन, नवाचार आधारित कार्यक्रमों और चल रही परियोजनाओं को भी कार्ययोजना में शामिल करने पर जोर दिया गया, ताकि बजट का प्रभावी और बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सके।

बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, पर्यटन, युवा कल्याण, खेल और सूचना समेत कई विभागों की योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों को योजनाओं को परिणामोन्मुख बनाने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शशि कांत गिरि, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढौंडियाल, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लाल भारती, जिला पर्यटन अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय, जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

