CM UTTRAKHANDNagan (Barkot)Uttrakhand

नगाण गांव में गूंजा भक्ति का स्वर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीमद्भागवत कथा में लिया भाग

नगाण गांव में गूंजा भक्ति का स्वर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीमद्भागवत कथा में लिया भाग

उत्तराखंड, भारत केसरी

नगाण (बड़कोट)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को तहसील बड़कोट के नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ आध्यात्मिक वातावरण में कथा श्रवण कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

कार्यक्रम भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान की धर्मपत्नी स्वर्गीय उमा जी के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कार्य कर रही है, तब से सनातन धर्म को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को इसका उदाहरण बताया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति की बुद्धि और विवेक जागृत होता है तथा पितरों को भी मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने उत्तराखंड को देवभूमि बताते हुए कहा कि जैसे वृंदावन में वृंदा धाम है, वैसे ही यहां चारधाम विराजमान हैं।

उन्होंने केदारनाथ पुनर्निर्माण और बद्रीनाथ मास्टर प्लान का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है, जो निरंतर चलती रहती है। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम प्रधान की मांग पर नगाण गांव में बारात घर निर्माण का आश्वासन भी दिया।

 

 

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, एसपी कमलेश उपाध्याय सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।