Uttarakhand Pradesh Congress CommitteeUttrakhand

राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता, कानून व्यवस्था और नर्सिंग अभ्यर्थियों के मुद्दे पर सौंपा ज्ञापन

राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता, कानून व्यवस्था और नर्सिंग अभ्यर्थियों के मुद्दे पर सौंपा ज्ञापन

 

देहरादून। गणेश गोदियाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात कर राज्य की बिगड़ी कानून व्यवस्था और नर्सिंग अभ्यर्थियों के मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से मांग की कि प्रदेश में ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था में सुधार के लिए राज्य सरकार को आवश्यक निर्देश दिए जाएं। साथ ही नर्सिंग अभ्यर्थियों के संबंध में स्वास्थ्य महानिदेशक द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार निर्णय लेने हेतु सरकार को निर्देशित करने की भी मांग उठाई गई।

New Doc 05-13-2026 17.34

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक लखपत सिंह बुटोला, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, महामंत्री राजेन्द्र शाह, महानगर अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, अमरेन्द्र सिंह बिष्ट, अश्विनी बहुगुणा, विरेन्द्र पोखरियाल, ओमप्रकाश सती, अमरजीत सिंह और अखिलेश उनियाल शामिल रहे।

 

प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठा रही है और नर्सिंग अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।