DEHRADUNSHRI MAHANT DEVENDRA DASS JIUttarakhand Pradesh Congress Committee

कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने की महंत देवेन्द्र दास से मुलाकात, स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना

कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने की महंत देवेन्द्र दास से मुलाकात, स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना

 

देहरादून: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं एआईसीसी सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने शुक्रवार को दरबार श्री गुरु राम राय झंडे साहेब पहुंचकर महंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने महंत इंद्रेश अस्पताल द्वारा उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

 

धस्माना ने कहा कि गुरु राम राय ट्रस्ट स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है और महंत इंद्रेश अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाएं आम लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आधुनिक तकनीक के जरिए कैंसर जांच और उपचार जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

वहीं महंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने बताया कि अस्पताल में उत्तराखंड के दूरस्थ इलाकों के अलावा पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल का लगातार विस्तार किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि श्री गुरु Ram राय विश्वविद्यालय में नर्सिंग, फार्मेसी समेत विभिन्न कोर्स संचालित किए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। मुलाकात के दौरान महंत देवेन्द्र दास जी ने सूर्यकांत धस्माना को शाल ओढ़ाकर आशीर्वाद भी दिया।