CRIME NEWSDEHRADUNSSP Dehradun

मसूरी में हूटर बजाकर रौब झाड़ना पड़ा भारी, शराब के नशे में धुत चालक गिरफ्तार

 

मसूरी में हूटर बजाकर रौब झाड़ना पड़ा भारी, शराब के नशे में धुत चालक गिरफ्तार

देहरादून/मसूरी: भारत केसरी

एसएसपी के निर्देशन में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में मसूरी पुलिस ने खुद को वीआईपी दिखाने के लिए अनाधिकृत हूटर बजा रहे एक चालक को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज कर दिया।

 

 

जानकारी के मुताबिक कोतवाली मसूरी क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बड़े मोड़ से पिक्चर पैलेस की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो-एन को हूटर बजाते हुए आते देखा। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की।

 

पूछताछ और चालक के व्यवहार के आधार पर पुलिस को उसके शराब के नशे में होने का संदेह हुआ। एल्कोमीटर से जांच करने पर चालक द्वारा शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई।

 

पुलिस के अनुसार चालक अनाधिकृत रूप से हूटर का इस्तेमाल कर आम लोगों पर वीआईपी होने का प्रभाव जमाने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार चालक की पहचान सुनील कल्याण निवासी करनाल, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने स्कॉर्पियो-एन वाहन संख्या HR-05-BA-0022 को भी कब्जे में लिया है।