Uttrakhand

रुद्रप्रयाग में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

 

रुद्रप्रयाग में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

रुद्रप्रयाग: भारत केसरी

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर रुद्रप्रयाग भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदान को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा में कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी ने सैनिक जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक ईमानदारी, सादगी और सुशासन की मिसाल कायम की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन की आवाज को संसद और केंद्र सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

वहीं केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री Atal Bihari Vajpayee की सरकार में खंडूरी जी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और स्वर्णिम चतुर्भुज जैसी ऐतिहासिक योजनाओं के जरिए दूरस्थ गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया।

 

भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कहा कि स्वर्गीय खंडूरी का योगदान प्रदेश के विकास में हमेशा याद रखा जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठेत ने भी उन्हें उत्तराखंड और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

 

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।