ईद-उल-जुहा पर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्ट, सुबह 6 से 10 बजे तक बदलेगा रूट प्लान
ईद-उल-जुहा पर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्ट, सुबह 6 से 10 बजे तक बदलेगा रूट प्लान
देहरादून: भारत केसरी
ईद-उल-जुहा (ईद) पर्व के अवसर पर 28 मई को शहर में नमाज के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए देहरादून पुलिस ने विशेष रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह व्यवस्था सुबह 6 बजे से 10 बजे तक प्रभावी रहेगी।

पुलिस द्वारा जारी प्लान के अनुसार घंटाघर से बिन्दाल जाने वाले ट्रैफिक को राजपुर रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं दर्शनलाल चौक और तहसील चौक से बिन्दाल क्षेत्र जाने वाले वाहन दिलाराम चौक से कैण्ट मार्ग होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
राजपुर रोड से बिन्दाल की ओर जाने वाले वाहनों को घंटाघर से दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जाएगा। इसके अलावा बल्लूपुर और किशननगर चौक से घंटाघर आने वाले ट्रैफिक को आवश्यकता पड़ने पर कैण्ट मार्ग की ओर मोड़ा जाएगा।
राजपुर क्षेत्र से बिन्दाल जाने वाले वाहन भी दिलाराम चौक और कैण्ट मार्ग से होकर गुजरेंगे। हालांकि नमाज अदा करने जाने वाले नमाजियों को घंटाघर से बिन्दाल मार्ग पर जाने की अनुमति रहेगी।
यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए शहर में सात बैरियर प्वाइंट बनाए गए हैं, जिनमें घंटाघर, बिन्दाल, यमुना कॉलोनी, अग्रवाल बेकरी, धर्मपुर चौक, ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा और चन्द्रबनी चौक शामिल हैं।

देहरादून पुलिस ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
