उत्तराखंड में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर जारी, GMVN, BKTC और अनुसूचित जाति आयोग में नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
देहरादून। भारत केसरी
उत्तराखंड सरकार ने विभिन्न निगमों, आयोगों और धार्मिक संस्थाओं में महत्वपूर्ण राजनीतिक नियुक्तियां करते हुए कई नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है। शासन द्वारा जारी अलग-अलग आदेशों के तहत गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN),
-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC)

तथा उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग में नई नियुक्तियां की गई हैं।

जारी आदेशों के अनुसार देहरादून निवासी पारस गोयल, विशाल गुप्ता और ऋतु मित्रा को गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) का गैर-सरकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों से निगम की विकास एवं पर्यटन गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।
वहीं चमोली जिले के जोशीमठ निवासी माधव सेमवाल को चारधाम यात्रा से जुड़े कार्यों के लिए बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) में सलाहकार नियुक्त किया गया है। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इसके अलावा चंपावत जिले के बनबसा निवासी मनोज कालाकोटी को उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। शासन के अनुसार आयोग से जुड़े कार्यों और समाज के विभिन्न वर्गों के मुद्दों के प्रभावी समाधान में उनकी भूमिका अहम रहेगी।
राज्य सरकार द्वारा की गई इन नियुक्तियों को संगठन और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

