ऋषिकेश में महापौरों का मंथन, महिलाओं के नेतृत्व पर बोलीं पुणे की महापौर मंजूषा नागपुरे
ऋषिकेश। भारत केसरी
देवभूमि ऋषिकेश में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद की 117वीं कार्यकारी समिति की बैठक में देशभर के महापौरों ने हिस्सा लिया। दो दिवसीय बैठक में शहरी विकास, स्थानीय निकायों की चुनौतियों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में महाराष्ट्र के पुणे शहर की महापौर मंजूषा दीपक नागपुरे भी शामिल हुईं। उन्होंने ‘भारत केसरी’ से विशेष बातचीत में परिषद को अनुभव साझा करने और एक-दूसरे से सीखने का महत्वपूर्ण मंच बताया।
*Bharat Kesari DIGITAL*
मंजूषा नागपुरे ने कहा कि विभिन्न राज्यों के महापौरों के बीच विचारों के आदान-प्रदान से शहरों के विकास कार्यों को नई दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्थानीय निकायों को बेहतर कार्यप्रणाली अपनाने और जनसेवा को अधिक प्रभावी बनाने में मदद करते हैं।
जानकारी के लिए बता दूं 1979 में जन्मी मंजूषा नागपुरे ने साल 1999 में सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और 2021 में ICFAI यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की.
महिलाओं की नेतृत्व क्षमता पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं में परिवार और समाज को साथ लेकर चलने की स्वाभाविक क्षमता होती है। बावजूद इसके, आज भी कई बार महिलाओं की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जब महिलाओं को जिम्मेदारी और अवसर मिलते हैं तो वे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी क्षमता साबित करती हैं।
बैठक के दौरान नगर विकास, स्वच्छता, जनसुविधाओं के विस्तार और स्थानीय निकायों की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। परिषद में शामिल महापौरों ने अपने-अपने शहरों के अनुभव साझा किए और बेहतर व्यवस्थाओं को अपनाने पर जोर दिया।

