DEHRADUNUttarakhand Pradesh Congress CommitteeUttrakhand

दलितों और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ कांग्रेस का धरना-उपवास, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

देहरादून। भारत केसरी 

प्रदेश में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों के विरोध में सोमवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के तत्वावधान में घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में एक दिवसीय धरना-उपवास आयोजित किया गया। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर दलित और महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भाजपा शासन के दस वर्षों में दलित, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कमजोर हुई है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

 

धस्माना ने टिहरी जनपद के प्रतापनगर क्षेत्र के देवल गांव में दलित युवक केतन लाल की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि यह घटना समाज में बढ़ती नफरत और हिंसा का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड, आईएसबीटी में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, संत्रेषा और अन्य चर्चित घटनाओं ने प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं

धरने का नेतृत्व कर रहे प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मदन लाल ने कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने केतन लाल हत्याकांड के पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

मदन लाल ने कहा कि कांग्रेस लगातार धरना-प्रदर्शन और जनआंदोलनों के माध्यम से सरकार का ध्यान इन मुद्दों की ओर आकर्षित करती रही है, लेकिन सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधरे तो कांग्रेस अपना आंदोलन और तेज करेगी।

 

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और अपराधियों में कानून का भय समाप्त होता जा रहा है।

 

धरने में प्रदेश कांग्रेस महासचिव जगदीश धीमान, धर्मपाल घाघट, करण घाघट, नोहर सिंह, आनंद सिंह पुंडीर, संजय गौतम, अमीचंद सोनकर, आदर्श सूद, निशा ढिंगिया, सईद अहमद, हिमांशु कटारिया, देवेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, मनोज कोहली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।