Uttrakhand

नदी किनारे पड़े शव की सूचना से मचा हड़कंप, SDRF ने दुर्गम क्षेत्र से निकाला शव

रुद्रप्रयाग। भारत केसरी 

केदारनाथ यात्रा मार्ग स्थित गौरीकुंड क्षेत्र में बुधवार सुबह नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को दुर्गम क्षेत्र से निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया।

Oplus_16908288

प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 जून 2026 को सुबह करीब 5:30 बजे एक घोड़ा संचालक ने गौरीकुंड छोटी पार्किंग के समीप नदी किनारे एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग की टीम ने कोतवाली सोनप्रयाग को अवगत कराया और निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

 

मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति नदी किनारे मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। टीम ने आवश्यक सावधानियां बरतते हुए शव को स्ट्रेचर की सहायता से दुर्गम क्षेत्र से मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद शव को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

 

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं तथा मामले की जांच जारी है।