CRIME NEWSDEHRADUNUttrakhand

देहरादून नाबालिग दुष्कर्म मामला और भारी बवाल,हिंदू संगठन की पुलिस से नोकझोंक

देहरादून:भारत केसरी

नगर कोतवाली क्षेत्र के लक्खी बाग में एक 14 साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद भारी विवाद हो गया. आरोपी है कि किराए पर रहने वाली एक परिवार की नाबालिग बच्ची के साथ उसी के मकान मालिक के भांजे ने शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया.

Hindu Organization Creates Ruckus

 

वहीं, हिंदू संगठन भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी की जमकर पिटाई कर दी. साथ ही दुकान में तोड़फोड़ भी की. इतना ही नहीं हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने नगर कोतवाली में जमकर हंगामा कर दिया. जिससे माहौल गरमा गया. उन्होंने पलटन बाजार क्षेत्र में दुकानों को बंद कराने की कोशिश की. पुलिस के साथ भी बहस की. 14 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का आरोप: पुलिस के मुताबिक, नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 14 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जहां सहारनपुर चौक के पास स्थित एक मोहल्ले में किराए पर रहने वाली एक परिवार की नाबालिग बच्ची के साथ उसी के मकान मालिक के भांजे पर शौचालय में बलात्कार करने का आरोप है. इस घटना की भनक लगते ही मौके पर हंगामा शुरू हो गया.

Hindu Organization Creates Ruckus

 

हिंदू संगठन से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंच गए. बताया जा रहा है कि आरोपी की पिटाई भी की. साथ ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने नगर कोतवाली में जमकर हंगामा किया है और मांग की कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए. इस दौरान कार्यकताओं की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई. आरोपी के घर के बाहर हंगामा: वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के बाद हिंदू संगठन के कई कार्यकर्ताओं ने आरोपी के घर के बाहर हंगामा करने के साथ पलटन बाजार क्षेत्र में दुकानों को बंद करना शुरू कर दिया. देखते ही देखते बाजार में हंगामा बढ़ गया और व्यापार मंडल के साथ हिंदू संगठनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए. जिससे मामला बढ़ गया.

 

आज लक्खी बाग चौकी में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें बताया गया कि वो जिस घर में रहते हैं, उसकी दूसरी मंजिल पर शौचालय है. बीती देर रात उनकी नाबालिग बेटी शौचालय के लिए ऊपर गई थी. जब उनकी बेटी काफी देर तक नीचे नहीं आई, तो वो ऊपर देखने गई.”- स्वप्निल मुयाल, सीओ सिटी

“मां के पहुंचने पर बेटी ने बताया कि मकान मालिक के भांजे ने उसे शौचालय में खींचा और उसके साथ बलात्कार किया. इस मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.”- स्वप्निल मुयाल, सीओ सिटी